ओहायो - भारत

ओहायो-भारत मुखपृष्ठ » कार्यबल और शिक्षा

ओहायो की प्रचुर, कुशल श्रम आपूर्ति उत्पादकता, गुणवत्ता और लाभ में बढ़ोत्तरी करती है।



OBDC Resources

हमसे सम्पर्क करें

ओहायो में निवेश करने के बारे में और जानने के लिए, कृपया संपर्क करें:

व्यापार और निवेश सलाहकार,
सुश्री गुंजन भाटिया

India@development.ohio.gov

कोलम्बस, ओहायो कार्यालय से सम्पर्क करें:
श्री रैंडी होचस्टेटर
India@development.ohio.gov

ओहायो में आपको पर्याप्त, अत्यधिक कुशल कार्यबल उपलब्ध रहता है, चाहे आप राज्य में कहीं भी रहते हों। ओहायो का 6 मिलियन कर्मचारियों का श्रम समूह अमरीका में सबसे बड़े समूहों में से है और 8,00,000 विनिर्माण कर्मचारी अर्थव्यवस्था के 85.1 बिलियन डॉलर राज्य क्षेत्र को सहयोग देते हैं। विनिर्माण उत्पादन आउटपुट में अमरीका में ओहायो का तीसरा स्थान है।

विद्यार्थियों को अपनी सोच में कल्पनाशील और विश्लेषणात्मक - दोनों होने की चुनौती और प्रेरणा देने वाले K-12 स्कूलों से लेकर नैतिक चरित्र के विकास को बढ़ावा देने वाले और अत्यधिक कुशल स्नातक उत्पन्न करने वाले पोस्ट सैकेंडरी संस्थानों तक, ओहायो की शिक्षा और कार्यबल का प्रत्येक स्तर शिक्षित, नवप्रवर्तनकारी और विश्वसनीय कार्यबल सृजित करने के लिए तैयार किया गया है।

ओहायो विश्व स्तर के सार्वजनिक और निजी अनुसन्धान संस्थानों का केन्द्र है और सामग्री इंजीनियरिंग के लिए कुल अनुसन्धान वित्तपोषण (funding) में इसका अमरीका में दूसरा और विशेषता रसायन अनुसन्धान में पाँचवाँ स्थान है। ओहायो राज्य विश्वविद्यालय, केस वेस्टर्न रिज़र्व यूनीवर्सिटी, सिनसिनाटी विश्वविद्यालय, टोलेडो विश्वविद्यालय और एकरॉन विश्वविद्यालय -सभी अमरीका में सबसे प्रमुख शिक्षण और अनुसन्धान सुविधा केन्द्रों में से हैं।

ओहायो में उच्चतर शिक्षा के 194 संस्थान (कृपया नोट करें कि इस लिंक से जुड़े हुए विषय-वस्तु का हिन्दी में अनुवाद नहीं किया गया है।) हैं, जो प्रति व्यक्ति आधार पर किसी अन्य राज्य से सबसे अधिक हैं और 95,000 डिग्रियाँ प्रति वर्ष एसोसिएट, बैचलर और ग्रेजुएट विद्यार्थियों को प्रदान की जाती हैं। राज्य के नए अर्थव्यवस्था सूचकांक के अनुसार ओहायो का अपनी शिक्षा प्रणाली में एकीकरण प्रौद्योगिकी, विशेष रूप से सूचना प्रौद्योगिकी में चौथा स्थान है और यह प्रतिस्पर्धी, प्रौद्योगिकी आधारित कार्यबल प्रदान करता है। ओहायो व्यवसायों की कार्यबल और प्रतिभा विकास संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आप ओहायो में चाहे जहाँ भी रहते हों, वहाँ आप सामुदायिक कॉलेजों और तकनीकी केन्द्रों के समीप होंगे जहाँ आपका कार्यबल लगातार प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है। ओहायो विश्वविद्यालयों में आधे मिलियन से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं और इस प्रकार राज्य अपने कार्यबल का लगातार विकास कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि 21वीं शताब्दी के विश्वव्यापी बाज़ारस्थल में नियोक्ताओं को प्रतिस्पर्धात्मक लाभ मिले।