| जानकारी रखें | |
| तुरन्त खोज | |
| हमसे सम्पर्क करें | India@development.ohio.gov |
ओहायो में निवेश करने के बारे में और जानने के लिए, कृपया संपर्क करें:
व्यापार और निवेश सलाहकार,
सुश्री गुंजन भाटिया
India@development.ohio.gov
कोलम्बस, ओहायो कार्यालय से सम्पर्क करें:
श्री रैंडी होचस्टेटर
India@development.ohio.gov
ओहायो वह प्रत्येक चीज़ प्रदान करता है जिसकी व्यवसाय को फलने-फूलने और विकसित होने के लिए ज़रूरत होती है - विश्व स्तर के प्रचालन तंत्र की मूलभूत सुविधाओं की सहायता वाला केन्द्रीय स्थान, बाज़ारों और आपूर्ति श्रृंखलाओं तक आसान पहुँच, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के नेटवर्क द्वारा अनुपूरित बड़ा और उत्पादक श्रम पूल और अपने विविध आर्थिक क्षेत्रों में व्यवसाय और नीति नवप्रवर्तन के लिए वचनबद्ध सार्वजनिक/निजी क्षेत्र।
और इसके बावजूद व्यावसायिक सफलता किसी सम्पूर्ण जीवन के व्यापक संदर्भ के भीतर ओहायो में मिलती है। राज्य में पाँच बड़े नगर, जो विशिष्ट रूप से छोटे समुदायों से काफी निकट हैं, सुख-सुविधाओं का त्याग किए बिना कम लागत, कम तनाव वाला वातावरण उपलब्ध कराते हैं। इन नगरों के प्रतिनिधित्व वाले विविध क्षेत्र ऐसे सांस्कृतिक, मनोरंजक और शैक्षिक अवसरों का मिला-जुला रूप प्रस्तुत करते हैं जो सन्तुलन के साथ पूर्ण जीवन को बढ़ावा देता है।
वर्ष-दर-वर्ष, ओहायो अनेक कारणों से व्यवसाय विस्तार में अमरीका में लगातार आगे बना हआ है। ये कम्पनियाँ उन लाभों के बारे में जानती हैं जो ओहायो उत्तर अमरीकी प्रचालनों को प्रदान कर सकता है। ओहायो अमरीकी और अन्तरराष्ट्रीय विनिर्माण अगुआ होने के नाते उत्तर अमरीका में आपकी बिक्री, वितरण और विनिर्माण प्रचालनों के लिए सबसे अधिक सस्ते विकल्प की पेशकश करता है।
अमरीका में कुल विनिर्माण विस्तारों में आधे से अधिक विस्तार अमरीकी मध्य पश्चिम में हुए हैं। घरेलू और अन्तरराष्ट्रीय कम्पनियों ने ओहायो को सूची में सबसे ऊपर रखा है क्योंकि वे जानती हैं कि ओहायो कॉर्पोरेट विनिर्माण ग्राहकों, आपूर्तिकर्ताओं और संयुक्त भागीदारियों तक पहुँच का लाभ लेने की बेहतरीन जगह है। ओहायो में निवेश करें और ये महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त करें।
(कृपया नोट करें कि इस लिंक से जुड़े हुए विषय-वस्तु का हिन्दी में अनुवाद नहीं किया गया है।)